तुरिन (इटली), 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। जुवेंतस के उपाध्यक्ष पावेल नेडवेड का कहना है कि मैनचेस्टर युनाइटेड के स्टार मिडफील्डर पॉल पोग्बा का इटली के क्लब में वापस आना ‘अद्भुत’ होगा।
‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार, पोग्बा 2016 में 8.9 करोड़ पाउंड की ट्रांसफर फीस पर इंग्लिश क्लब युनाइटेड में शामिल हुए थे। इस सीजन उनका प्रदर्शन शानदार नहीं रहा है और टीम के मुख्य कोच जोसे मोरिन्हो के साथ भी उनके रिश्ते ठीक नहीं हैं।
नेडवेड ने कहा, “मैं सोचता हूं कि पोग्बा दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं, इसलिए यह अद्भुत होगा। लेकिन वह मैनचेस्टर में है और इसलिए इस बारे में बात करना व्यर्थ है। हम ट्रांसफर मार्केट में अलर्ट हैं लेकिन जनवरी अभी काफी दूर है।”
पोग्बा ने इस सीजन सभी प्रतियोगिताओं में कुल चार गोल दागे हैं।
dharmpath.com dharmpath