गुटेरेस ने श्रीलंका के राजनीतिक संकट पर चिंता जताई

संयुक्त राष्ट्र, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने श्रीलंका में गहराए राजनीतिक संकट पर चिंता जताते हुए सभी राजनीतिक दलों से संयम बनाए रखने को कहा है।

गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने जारी बयान में कहा कि गुटेरेस श्रीलंका के ताजा घटनाक्रमों पर नजर बनाए हुए हैं।

डुजारिक ने रविवार को श्रीलंका में एक पूर्व मंत्री के बॉडीगार्ड द्वारा भीड़ पर गोली चलाने के मामले का भी उल्लेख किया।

इस गोलीबारी में एक की मौत हो गई थी जबकि दो घायल हो गए थे।

गौरतलब है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने बड़े ही नाटकीय ढंग से देश के मौजूदा प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया था। इसके साथ ही सिरिसेना ने संसद भी निलंबित कर दी थी।

गुटेरेस ने श्रीलंका सरकार से लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं का सम्मान करेन और देश में नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कानून के नियमों को बनाए रखने का आह्वान किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493