केबीडी जूनियर्स सीजन- 2 : ज्ञान निकेतन ने जीता पटना लेग खिताब

पटना, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। ज्ञान निकेतन की कबडडी टीम ने मैट पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सिटी फाइनल मैच में मेफ्लॉवर स्कूल को 39-33 से हराकर केबीडी जूनियर्स सीजन-2 पटना लेग का खिताब अपने नाम कर लिया ।

प्रो कबडडी लीग की फ्रेंचाइजी पटना पाइरेटस टीम के रेडर तुशार पाटिल ने फाइनल मैच की विजेता टीम ज्ञान निकेतन को ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान उन्होंने बच्चों का उत्साह भी बढ़ाया ।

इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबलों में ज्ञान निकेतन ने आरपीएस पब्लिक स्कूल को एक रोमांचक मैच में 23-21 से और मेफ्लॉवर स्कूल ने राजकीय मध्य विद्यालय को 43-23 से मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया ।

पटना लेग में मेफ्लॉवर स्कूल इंटरनेशनल स्कूल, राजकीय मध्य विद्यालय,आरपीएस पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, लॉरिस्टन वैली स्कूल और ज्ञान निकेतन ने हिस्सा लिया ।

फाइनल मैच देखने के लिए इसमें भाग लेने वाली टीमों के प्रधानाध्यपक, अध्यापक के साथ भारी संख्या में बच्चों के परिवार के लोग भी मौजूद थे ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493