प्रीमियर लीग : युनाइटेड ने एवर्टन को 2-1 से हराया

मैनचेस्टर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर युनाइटेड ने एवर्टन के खिलाफ खेले गए 10वें राउंड के मैच में 2-1 से जीत हासिल की।

पांच दिन पहले चैम्पियंस लीग में युनाइटेड को जुवेंतस के खिलाफ ग्रुप स्तर के मैच में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच में पॉल पोग्बा ने 27वें मिनट में पेनाल्टी पर मिले गोल के अवसर को भुना नहीं पाए लेकिन इसी मिनट में उन्होंने दूसरे अवसर को जाया न करते हुए गोल किया और युनाइटेड का खाता खोला।

इस बढ़त के साथ युनाइटेड ने पहले हाफ का समापन किया। इस दौरान टीम के दो खिलाड़ियों स्मालिंग और माटिक को पीला कार्ड भी मिला।

दूसरे हाफ में एंथोनी मार्शियल ने 49वें मिनट में युनाइटेड के लिए गोल किया और उसे 2-0 की अच्छी बढ़त दे दी।

काफी प्रयासों के बाद आखिरकार एवर्टन को 77वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल करने का अवसर मिला। गिल्फी सिगुर्डसन ने इसे भुनाते हुए टीम का खाता खोला। हालांकि, यह इस मैच में टीम की ओर से किया गया एकमात्र गोल था और इस कारण एवर्टन को युनाइटेड के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493