संजय दत्त मराठी फिल्म का निर्माण करेंगे

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलुगू फिल्म ‘प्रस्थानम’ के हिंदी रीमेक में काम करने के बाद अभिनेता संजय दत्त निर्माता के रूप में मराठी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं।

उनका प्रोडक्शन बैनर संजय दत्त प्रोडक्शन इस मराठी फिल्म का निर्माण करे। फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं किया गया है।

संजय ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ब्लू मस्टंग के साथ संजय दत्त प्रोडक्शंस की पहली मराठी फिल्म। नाम तय नहीं।”

रजत गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म में दीपक डोब्रियाल, नंदिता धुरी और अभिजीत खांडकेकर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493