सानिया, शोएब के बेटे का नाम इजान मिर्जा मलिक (लीड-1)

हैदराबाद, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक के घर मंगलवार को बेटे ने जन्म लिया है।

शोएब और सानिया ने अपने बेटे का नाम इजान मिर्जा मलिक रखा है।

सानिया और शोएब का मानना है कि पहला नाम भगवान का तोहफा होता है और उनके लिए उनका बेटा भगवान का तोहफा है।

प्रानीती रेड्डी की निगरानी में रेनबो अस्पताल में मंगलवार को सानिया ने बेटे को जन्म दिया।

शोएब ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए अपने पिता बनने की जानकारी साझा की।

उन्होंने ट्वीट किया, “यह घोषणा कर खुशी हो रही है कि हमें बेटा हुआ है और मेरी पत्नी स्वस्थ हैं। आपकी शुभकामनाओं और दुआओं के लिए शुक्रिया।”

शोएब और सानिया ने हैदराबादी रिवाज से 12 अप्रैल, 2010 को शादी की थी।

सानिया ने कहा, “मां बनना आपको सशक्त बनाता है, जो आपकी असली पहचान है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493