मिलाप झवेरी की ‘मरजावां’ 2019 में रिलीज होगी

मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्मकार मिलाप झवेरी की फिल्म ‘मरजावां’ 2 अक्टूबर, 2019 को रिलीज होगी।

फिल्म में रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में हैं।

तारा ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

प्रोडक्शन हाउस एमे एंटरटेनमेंट ने बुधवार सुबह ट्वीट कर कहा, “एक्शन भी होगा, ड्रामा भी होगा और और प्यार भी होगा। हम यह बताते हुए उत्साहित हैं कि ‘मरजावां’ का निर्देशन मिलाप झवेरी करेंगे। इसमें रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया हैं।”

‘एक विलेन’ के चार वर्ष बाद झवेरी, रितेश और सिद्धार्थ की तिकड़ी एक साथ आई है।

झवेरी ने ट्वीट कर कहा, “‘सत्यमेव जयते’ की टीम से ‘मरजावां’ तक, जो दो अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी।”

फिल्म की अन्य जानकारियों का खुलासा होना अभी बाकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493