जर्मन कप : बायर्न ने एसवी रोडिंगहौसेन को 2-1 हराया

ओस्नाब्रुक (जर्मनी), 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख ने जर्मन कप के दूसरे दौर के मुकाबले में मंलवार देर रात यहां एसवी रोडिंगहौसन को 2-1 से मात दी।

रोडिंगहौसन के घरेलू मैदान में हुए इस मुकाबले में बायर्न ने शुरू से दमदार खेल दिखाया और तीसरे दौर में अपनी जगह पक्की की।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस मैच के दोनों गोल बायर्न ने पहले हाफ में ही किए।

मेहमान टीम के लिए पहला गोल आठवें मिनट में सैंड्रो वैगनर ने दागा। वैगनर के इस गोल में युवा खिलाड़ी रेनांटो सांचेज ने असिस्ट दिया।

इसके पांच मिनट बाद, बायर्न को पेनाल्टी मिली। अनुभवी खिलाड़ी थॉमस मुलर ने पेनाल्टी को गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की और अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

दूसरे हाफ की शुरुआत में ही मेजबान टीम गोल करने में कामयाब रही। 49वें मिनट में लुनिस मेयर ने गोल किया लेकिन वह अपनी टीम की हार टालने में कामयाब नहीं हो पाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493