सिनेमा में महिलाओं को पेश करने का तरीका नहीं बदला : नीना गुप्ता

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिंदी फिल्मों की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता का कहना है कि हिंदी सिनेमा में महिलाओं को दिखाए जाने का तरीका नहीं बदला है और इसे बदलने में वक्त लगेगा।

नीना ने यहां आईएएनएस से कहा, “यह (सिनेमा में महिलाओं का चित्रण) बिल्कुल नहीं बदला है। यह समाज के बदलने तक नहीं बदलेगा और समाज को बदलने में वक्त लगेगा। लड़कियां जल्दी बदल रही हैं, लेकिन पुरुष नहीं बदल रहे हैं। यही कारण है कि लड़कियां अगली पीढ़ी आने तक बुरे वक्त से गुजरेंगी।”

फिल्मों की बात करें तो नीना इन दिनों ‘बधाई हो’ की सफलता का लुप्त उठा रही हैं और वह ‘संदीप और पिंकी फरार’ की रिलीज को लेकर भी उत्साहित हैं।

वह अभिनेत्री कंगना रनौत अभिनीत ‘पंगा’ में भी नजर आएंगी।

उनका कहना है कि इस फिल्म में उनकी छोटी, लेकिन सशक्त भूमिका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493