साउ पाउलो, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के क्लब रिवर प्लेट ने पोटरे एलेग्रे में खेले गए मुकाबले में ब्राजली के क्लब ग्रेमियो को 2-1 से हराकर कोपा लिबर्टाडोरेस के फाइनल में जगह बना ली है।
मौजूदा चैम्पियन ग्रेमियो ने पहले लेग के मुकाबले में रिवर प्लेट के खिलाफ 1-0 के अंतर से जीत दर्ज की थी।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मंगलवार रात हुए इस मुकाबले में ग्रेमियो की शुरुआत शानदार रही और मेजबान टीम ने 35वें मिनट में लोओनाडरे गोमेस के गोल की बदौलत बढ़त बना ली।
एक गोल से पिछड़ने के बाद भी रिवर प्लेट ने हार नहीं मानी ओर 81वें मिनट में राफेल सांतोस बर्ोे ने अपनी टीम के लिए बराबरी का गोल किया।
इसके तुरंत बाद, ग्रेमिया के खिलाड़ी को रेड कार्ड मिला जिसका नुकसान टीम को इंजुरी टाइम में उठाना पड़ा। 94वें मिनट में गोंजालो मार्टिनेज ने गोल दागकर रिवर प्लेट को फाइनल में पहुंचा दिया।
dharmpath.com dharmpath