न्यूयॉर्क में हैलोवीन के मौके पर भव्य परेड

न्यूयॉर्क, 1 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यूयॉर्क में 31 अक्टूबर को हैलोवीन के मौके पर भव्य परेड का आयोजन किया गया, जिसमें 60,000 से अधिक लोगों ने अजीबो-गरीब पोशाकों में शिरकत की।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, “विलेज हैलोवीन परेड” के 45वें एडिशन के तहत बड़ी संख्या में लोग अजीबो-गरीब पोशाकों में नजर आए, कठपुतलियों, रोबोट, भूत एवं प्रेत हर पोशाक में लोगों ने परेड में हिस्सा लिया।

इस परेड की वजह से बुधवार दपहर मैनहट्टन के सिक्सथ एवेन्यू पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया।

इस दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए।

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के कमिश्नर जेम्स ओ नील ने कहा कि इस परेड को किसी तरह का खतरा नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493