कान्ये वेस्ट को किम को डेट नहीं करने की सलाह दी थी

लॉस एंजेलिस, 1 नवंबर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां का कहना है कि उनके पति कान्ये वेस्ट से कहा गया था कि वह मुझे डेट नहीं करें।

किम के सेक्स टेप लीक होने की वजह से कान्ये को सलाह दी जा रही थी कि वह किम को डेट नहीं करें।

शो ‘बी वॉक वोट’ में किम ने कहा, “हमने बहुत कुछ सहा है। मैं उन्हें 15 साल से जानती हूं। हम 2006, 2007 में दोस्त बने। मैं उनसे 2002 या 2003 में मिली थी। जब सब लोग उन्हें (कान्ये) कहते थे कि तुम ऐसी लड़की को डेट नहीं कर सकते, जिसका सेक्स टेप लीक हो गया है। इससे तुम्हारा करियर बर्बाद हो जाएगा लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की। हर कोई उनसे यह सब कहता था।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, किम ने कहा कि कान्ये चाहते हैं कि उन्हें कुल सात बच्चे हों।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493