मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। नेटफ्लिक्स के शो ‘नारकोस : मेक्सिको’ के कलाकार माइकल पेना और डिएगो लूना इस माह के अंत तक भारत आएंगे।
आईएएनएस को दिए एक बयान के अनुसार, नेटफ्लिक्स शो के निर्माता एरिक न्यूमैन भी मुख्य कलाकारों के साथ मुंबई आएंगे।
‘नारकोस’ फ्रैंचाइजी ने भारतीय दर्शकों के दिमाग में एक बहुत ही महत्वपूर्ण छाप छोड़ी है। यह शो पिछले साल भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले नेटफ्लिक्स शो की सूची में शीर्ष पर था।
शो की टीम यहां श्रंखला के प्रशंसकों से भी मुलाकात करेगी।
‘नारकोस : मेक्सिको’ 16 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा।
dharmpath.com dharmpath