सुनील शेट्टी की अथिया, अहान को करियर सलाह

मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि अगर उनका बेटा अहान शेट्टी अनुशासनबद्ध, ईमानदार और अपने निर्माताओं के बारे में दूसरे लोगों से ज्यादा सोचेगा तो वह अपने करियर में जरूर सफल होगा।

सुनील शेट्टी का बेटा अहान जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।

सुनील ने नाइ़ट्रो बेस्पोक फिटनेस द्वारा आयोजित नाइट्रोथॉन के एक पुरस्कार समारोह में मीडिया से यह बात कही।

अहान तेलुगु हिट ‘आरएक्स 100’ के रीमेक से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं, जिसे साजिद नाडियाडवाला प्रॉड्यूस कर रहे हैं।

सुनील ने बेटे के डेब्यू के बारे में कहा, “वह बहुत ही सिंपल लड़का है और भगवान की उस पर कृपा रही है। वह जल्द ही अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर देगा। वह अपनी डेब्यू फिल्म में ही बढ़िया स्क्रिप्ट, प्रॉड्यूसर और डाइरेक्टर से जुड़ा है। सबकुछ अच्छा है और अगर लेडी लक उसके साथ रहा, वह अनुशासन में रहा, ईमानदार रहा और दूसरे लोगों से ज्यादा अपने प्रॉडयूसर के बारे में सोचेगा तो वह जरूर सफल होगा।”

बेटी अथिया के बारे में सुनील ने कहा, “आथिया ने तीन से चार फिल्में साइन की हैं। वह भोपाल में ‘मोतीचूर चकनाचूर’ की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। वह बहुत ही उत्साहित और खुश है। इसलिए मैं बहुत संतुष्ट हूं कि वह बेहतरीन काम कर रही है।”

सुनील आखिरी बार पर्दे पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलिन फर्नाडीस की फिल्म ‘ए जेंटलमेंन’ में नजर आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493