कोपा लिबर्टाडोरेस के फाइनल में रिवर प्लेट से भिड़ेगी बोका जूनियर्स

साउ पाउलो, 1 नवंबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के दिग्गज क्लब बोका जूनियर्स ने कोपा लिबर्टाडोरेस सेमीफाइनल के दूसरे लेग के मुकाबले में पाल्मेरास के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।

फाइनल में बोका जुनियर्स का मुकाबला अपने ही देश के प्रतिद्वंद्वी क्लब रिवर प्लेट से होगा। दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी फुटबाल प्रतियोगिता के 11वें संस्करण के फाइनल में दर्शकों को ‘सुपरक्लासिको’ देखने का मौका मिलेगा।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बोका जूनियर्स ने पहले लेग के मुकाबले में पाल्मेरास को 2-0 से मात दी थी जिसके कारण दूसरे लेग के मुकाबले में उसके ऊपर कुछ खास दबाव नहीं था।

रामोन अबिला ने जूनियर्स को 17वें मिनट में गोल करके बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में दर्शकों को और भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 52वें मिनट में लुआन गार्सिया ने ब्राजील के क्लब के लिए बराबरी को गोल दागा। इसके आठ मिनट बाद, गुस्तावो गोमेज ने पेनाल्टी को गोल में बदलकर पाल्मेरास को 2-1 से आगे कर दिया।

मैच समाप्त होने से पहले डारियो बेनेडेट्टो ने गोल करके जूनियर्स की हार टाल दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493