रेयान मर्फी एक प्रतिभाशाली शख्स : डोमिनिक जैक्सन

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। ट्रांसजेंडर मॉडल व अभिनेत्री डोमिनिक जैक्सन का कहना है कि वह हमेशा से अमेरिकी फिल्मकार रेयान मर्फी के साथ काम करना चाहती थीं।

वह खुश हैं कि उन्हें ‘पोज’ में उनके साथ काम करने का मौका मिल गया। ‘पोज’ भारत में स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित होता है।

जैक्सन ने टेलीफोन पर आईएएनएस को बताया, “मैं हमेशा से उनके काम के प्रति आकर्षक रही हूं। मैं उनकी प्रतिभा से आश्चर्यचकित थी। वह एक ऐसे शख्स हैं जिनके साथ मैं वास्तव में काम करना चाहती थी।”

उन्होंने कहा, “मैं हॉरर की प्रशंसक नहीं हूं लेकिन उनकी रचनात्मकता मुझे वह सबकुछ देखने पर मजबूर कर देती है जो वह बनाते हैं। वह बहुत आश्चर्यजनक हैं।”

‘पोज’ 1990 दशक के न्यूयॉर्क के बॉलरूम संस्कृति को छोटे पर्दे पर उतारता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493