ईएफएल कप : डियाज के प्रदर्शन से जीता सिटी क्लब

मैनचेस्टर, 2 नवंबर (आईएएनएस)। ब्राहिम डियाज के अच्छे प्रदर्शन के दम पर मैनचेस्टर सिटी क्लब ने ईएफएल कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एतिहाद स्टेडियम में गुरुवार देर रात खेले गए मैच में सिटी क्लब ने फुलहाम को 2-0 से मात दी। इस मैच में डियाज ने सिटी क्लब के लिए दोनों गोल दागे।

डियाज ने 18वें मिनट में गोल कर सिटी का खाता खोला। इसी बढ़त के साथ क्लब ने पहले हाफ का समापन किया। दूसरे हाफ में भी टीम ने मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा।

सिटी ने अपने अच्छे डिफेंस के दम पर फुलहाम क्लब को गोल करने का मौका नहीं दिया और डियाज की ओर से 65वें मिनट में किए गए गोल से 2-0 से बढ़त बना ली।

इस बढ़त को मैच के अंत समय तक कायम रखते हुए सिटी ने फुलहाम को 2-0 से हराकर ईएफएल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। हालांकि, इस मैच में टीम के खिलाड़ी केविन डे ब्रून चोटिल हो गए।

टीम के कोच पेप गार्डियोला ने कहा, “चिकित्सकों ने उनकी चोट की जांच की है। अभी हमें उनकी चोट की गंभीरता के बारे में नहीं पता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493