बिग बैश लीग में फिर रेनेगेड्स का हिस्सा होंगे नबी

मेलबर्न, 2 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद नबी को एक बार फिर बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलते हुए देखा जाएगा।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, नबी दूसरे सीजन भी बीबीएल में रेनेगेड्स क्लब का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बीबीएल के सातवें सीजन में नबी ने पहली बार टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 20 ओवरों से अधिक गेंदबाजी की थी। उन्होंने आठ विकेट हासिल किए थे।

इसके अलावा, पिछले सीजन में मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ खेले गए मैच में अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। सेमीफाइनल में भी उन्होंने रेनेगेड्स के लिए अहम भूमिका निभाई थी।

ऐसे में नए सीजन में अच्छी शुरुआत के लिए एक बार फिर रेनेगेड्स क्लब ने नबी को अपनी टीम में शामिल किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493