शाहरुख के 53वें जन्मदिन पर बौआ की बधाई

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान को उनके 53वें जन्मदिन पर शुक्रवार को जहां दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रहीं हैं। वहीं उनकी आगामी फिल्म ‘जीरो’ से उनके किरदार बौआ सिंह ने भी बधाई दी है।

सोशल मीडिया पर पहला कदम रखने के साथ उन्होंने किंग खान को अनोखे अंदाज में बधाई दी।

बौआ सिंह ने ट्वीट किया, “दुनिया तो शुभकानाएं देती रहेगी पर बौआ सिंह की तरफ से हैप्पी बर्थडे। और हम फकीर सही, पर खाली हाथ नहीं आए हैं, तोहफा भी लाए हैं। आज जहां भी जाओगे, ट्वीटर पर हमारा चेहरा पाओगे। बौआ।”

फिल्म की टीम ने ‘जीरो’ का नया पोस्टर जारी किया है और इंटरनेट पर यह वायरल हो गया है।

आनंद एल. राय द्वारा निर्देशित फिल्म 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज होगी। इसमें अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493