लिली एलन ने अमेरिकी टूर की तारीखें रद्द की

लॉस एंजेलिस, 2 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश गायिका लिली एलन को बीमारी के चलते इस सप्ताह अमेरिका में होने वाले अपने दो शो रद्द करने पड़े हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, एलन (33) ने बुधवार शाम शिकागो में होने वाले शो और गुरुवार को मिनीयापोलिस में होने वाले संगीत कार्यक्रम को रद्द करने के लिए अपने प्रशंसकों से माफी मांगी।

उन्होंने खुलासा किया कि बीमारी के चलते वह प्रस्तुति देने में असमर्थ हैं और परिवार से संबंधित एक बुरी खबर से उबरने का प्रयास कर रही हैं।

एलन ने एक वीडियो संदेश में प्रशंसकों से कहा, “मुझे यह कहने में दुख हो रहा है कि बीमारी के चलते आज रात शिकागो में होने वाले शो और कल मिनीयापोलिस में होने वाले शो को मुझे रद्द करना पड़ा है।”

उन्होंेने कहा कि शो की तारीखें दोबारा निर्धारित करने पर काम हो रहा है, ताकि वह जल्द ही अमेरिका में अपनी प्रस्तुति दे सकें।

एलन ने पिछले महीने अपने नए अल्बम ‘नो शेम’ के प्रचार के सिलसिले में अमेरिका का दौरा किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493