भारत ने सैफ अंडर-15 चैम्पियनशिप में नेपाल को हराया

काठमांडू, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम ने नेपाल को सैफ अंडर-15 चैम्पियनशिप में तीसरे पायदान के लिए खेले गए मुकाबले में शनिवार को यहां 1-0 से मात दी।

मेहमान टीम के लिए मैच का एकमात्र गोल थालेचू वानलालरुतफेला ने पहले हाफ में दागा।

मैच के पहले हाफ में दोनो टीमों ने गोल करने के अधिक मौके नहीं बनाए लेकिन भारत एक गोल करने में कामयाब रहा।

वानलालरुतफेला ने अपनी टीम के लिए 18वें मिनट में 18 गज के बॉक्स के अंदर से बेहतरीन गोल किया।

इसके बाद, मेजबान टीम ने वापसी करने के प्रयास तेज कर दिए लेकिन भारत का डिफेंस भी मजबूती से डटा रहा।

भारतीय गोलकीपर संतोष सिंह का शानदार रहा और उन्होंने कई मौकों पर मेजबान टीम को गोल नहीं करने दिया।

नेपाल को 72वें मिनट में बराबरी का गोल करने का बेहतरीन मौका मिला लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए।

सेमीफाइनल में भारत को बांग्लादेश के खिलाफ पेनाल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493