जेएसडब्ल्यू इनर्जी का मुनाफा 0.9 फीसदी गिरा

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। जेएसडब्ल्यू इनर्जी के मुनाफे में सितंबर में खत्म तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 0.94 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

कंपनी ने बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में नियामकीय फाइलिंग में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का मुनाफा 70.93 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 71.60 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू इनर्जी की कुल आय 23.39 फीसदी बढ़कर 1,339 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1,085.22 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसके कुल व्यय में साल-दर-साल आधार पर 28.55 फीसदी की वृद्धि हुई, जोकि 1,230.65 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 957.30 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी के समेकित शुद्ध लाभ में 1.64 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जोकि 302.09 करोड़ रुपये रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493