ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों से भारत को छूट संभव

संयुक्त राष्ट्र, 3 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान से तेल खरीदने के खिलाफ प्रतिबंधों से भारत को छूट प्रदान कर सकते हैं। इस संबंध में छूट की घोषणा पांच नवंबर को की जाएगी।

संयुक्त राष्ट्र, 3 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान से तेल खरीदने के खिलाफ प्रतिबंधों से भारत को छूट प्रदान कर सकते हैं। इस संबंध में छूट की घोषणा पांच नवंबर को की जाएगी।

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने शुक्रवार को कहा कि प्रशासन आठ देशों को छह महीने की छूट प्रदान करेगा, हालांकि उन्होंने देशों के नाम नहीं बताए।

पॉम्पियो ने कहा कि इन देशों ने पहले ही ईरानी तेल आयात को ‘शून्य’ तक लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

देशों के लिए ईरान से तेल खरीदने पर प्रतिबंध की अंतिम सीमा रविवार को है और जिन्हें छूट प्रदान नहीं की जाएगी उनपर पांच नवंबर से ही प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

पॉम्पियो ने कहा, “पांच नवंबर को, अमेरिका दोबारा प्रतिबंध लगाएगा, जिसे ईरान के ऊर्जा, जहाज निर्माण, शिपिंग और बैंकिंग क्षेत्रों में परमाणु समझौते के तहत हटा लिया गया था।”

अमेरिका ने सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों, समेत जर्मनी और यूरोपीय संघ(ईयू) के साथ ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम को समाप्त करने के लिए किए गए समझौते से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे, जिसके बाद ट्रंप ने मई में दोबारा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।

ईरान के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि ब्रायन हूक ने संकेत दिया है कि भारत उन देशों में शामिल हो सकता है, जिसे छूट मिलेगी।

जब एक पत्रकार ने उनसे छूट पाने वाले आठ देशों के नाम जानना चाहा और कहा कि उन्हें लगता है कि भारत भी उन देशों में शामिल है, तो हूक ने कहा, “मुझे लगता है कि आपने अपने प्रश्न का उत्तर खुद ही दे दिया है।”

अमेरिका में कई मीडिया रपटों में अज्ञात प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि भारत भी छूट प्राप्त करने वाले देशों में शामिल है। इसके अलावा चीन, दक्षिण कोरिया, जापान और तुर्की के नामों का भी जिक्र है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493