महिला फुटबाल : एएफसी ओलम्पिक क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम घोषित

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। टोक्यो ओलम्पिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के पहले दौर में भाग लेने के लिए भारत की 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई। यह मुकाबले म्यांमार के यांगोन में खेले जाएंगे।

आधिकारिक बयान के अनुसार टीम का चयन शुक्रवार को किया गया।

क्वालीफायर की तैयारी के लिए खिलाड़ियों ने दो सप्ताह से भी अधिक समय तक मुंबई में हुए शिविर में हिस्सा लिया। कुल 10 टीमें अगले दौर में प्रवेश कर पाएंगी और अगर भारत ऐसा करने में सफल हो पाता है तो इतिहास में पहली बार वे दूसरे दौर में पहुंचने का गौरव प्राप्त करेगी।

टीम की मुख्य कोच माईमोल रॉकी ने कहा, “लड़कियां खेलने के लिए तैयार और बहुत उत्सुक है। हम टूर्नामेंट में सकारात्मक सोच के साथ उतरेंगे। हमारा लक्ष्य अगले दौर में पहुंचना होगा और मुझे विश्वास है कि हम ऐसा करने में सफल होंगे।”

रॉकी ने कहा, “मैं चाहती हूं कि सभी लड़कियां इस मौके का फायदा उठाए और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। टीम के शुरुआती 11 और बेंच पर बैठे खिलाड़ी, सभी को अहम भूमिका निभानी है।”

भारत का पहला मुकाबला आठ नवंबर को नेपाल के खिलाफ होगा।

टीम :

गोलकीपर : ई पंथोई चानू, अदिति चौहान, एम लिंथोइंम्बी देवी

डिफेंडर : एल अशालाता देवी, मनीषा पन्ना, एनजी स्वीटी देवी, जबामनी तुडू, दलिमा चित्बर, प्यारी शाशा

मिडफील्डर : संगिता बसफोरे, संजू यादव, मार्गरेट देवी, रंजना चानू, इंदुमती कैथिरसन

फॉरवर्ड : वाई कमला देवी, अंजू तमांग, एन रतनबाला देवी, एनजी बाला देवी, डांगमेई ग्रेस, आर संधिया रंगनाथन

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493