स्पाइस गर्ल्स फिर साथ नजर आएंगी

लंदन, 4 नवंबर (आईएएनएस)। स्पाइस गर्ल्स एक बार फिर साथ नजर आएंगी और उन्होंने सोमवार को ‘यूके स्टेडियम टूर’ की घोषणा की है।

डेलीमेल डॉट को ‘डॉट यूके’ की खबर के मुताबिक, 90 के दशक की आयकॉन्स ने ‘गुप्त रूप से एक वीडियो मैसेज’ रिकार्ड किया है, जिसे बोनफायर नाइट के दिन प्रसारित किया जाएगा।

एंटरनेटमेंट टूनाइट को एक जानकार सूत्र ने बताया कि लड़कियों का यह समूह आठ शो के स्टेडियम टूर के लिए तैयार है।

बिलबोर्ड के मुताबिक, गेरी हॉरनर, मीलानी चिशोल्म, मिलानी ब्राउन और एम्मा बंटन एक बार फिर एकजुट हो रही है और 11 नवंबर को जोनाथ रॉस शो प्रस्तुत करेंगी, हालांकि इसमें उनकी पांचवी जोड़ीदार विक्टोरिया बेखम शामिल नहीं होंगी।

अगर ये लड़कियां एक बार फिर साथ मिलकर शो करेंगी, तो कि साल 2007 के वीवा फॉरेवर रियूनियन के बाद यह उनका दूसरा शो होगा। इस बैंड ने पिछली बार साथ मिलकर 2012 में लंदन ओलंपिक्स के उद्घाटन समारोह में प्रदर्शन किया था।

स्पाइस गर्ल्स को साल 1996 में हिट गाने ‘वन्नाबे’ से लोकप्रियता मिली थी, जो 37 देशों में शीर्ष गाना बना रहा। इसके अलावा इस समूह को ‘गर्ल पॉवर’ वाक्यांश को लोकप्रिय बनाने का भी श्रेय जाता है, जो महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493