लॉस एंजेलिस, 4 नवंबर (आईएएनएस)। टेलीविजन स्टार शेरोन ओसबर्न ने कहा है कि उन्होंने अपने रॉकस्टार पति ओज्जे को ‘नशीली दवा’ खिलाई थी, ताकि वो अपनी बेवफाई का खुलासा कर सके।
मनोरंजन उद्योग को उस समय झटका लगा था, जब साल 2016 में शेरोन ने अपने रॉकस्टार पति को अपने घर से लात मार कर निकाल दिया था, जब उन्हें मिशेल पुग के साथ अपने पति के विवाहेत्तर संबंधों का पता चला था।
एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द एक्स फैक्टर’ की जज को गलती से इन संबंधों का पता चला था और उन्होंने तुरंत अपने पति से इसके बारे में बताने को कहा।
द सन से 66 वर्षीया ने कहा, “मैं एक टूटी महिला हूं। उसने गलती से एक ईमेल मुझे भेज दिया, जो वह किसी दूसरी महिला को भेज रहा था।”
उन्होंने कहा, “वह नींद की दवाइयां लेकर सोता था। एक दिन मैंने उसके ड्रिंक में दो गोली ज्यादा डाल दी.. और उससे उसकी वेबफाई की जानकारी हासिल की और वह सबकुछ बताता चला गया। उसने इससे पहले कभी मुझसे सच नहीं बोला था। वह शर्मिदा था और डर गया था। मैं जानती थी कि वह क्या सोच रहा था। लेकिन आप जानते हैं कि इसके बाद आपको रिश्ते से निकल जाना चाहिए।”
शेरोन और ओज्जो ने साल 1982 में शादी की थी और दोनों के तीन बच्चे हैं। अपने बच्चों की खातिर अलगाव के बाद वे एक बार दुबारा मिले, लेकिन ओज्जो पूरी तरह उनके साथ दुबारा भी ईमानदार नहीं रहा।
‘ब्लैक साबाथ’ के 69 वर्षीय रॉकर ने सेक्स की लत का इलाज भी शुरू कराया, लेकिन बाद में कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि उन्हें सेक्स की लत है।
dharmpath.com dharmpath