एमरजिंग टीम एशिया कप के लिए भारतीय जूनियर टीम घोषित

कोलकाता, 4 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर चयन समिति ने एमरजिंग टीम एशिया कप टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।

बीसीसीआई ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर टीम की घोषणा की।

इस टूर्नामेंट का आयोजन श्रीलंका में दो से 17 दिसंबर तक होगा। ऐसे में भारतीय जूनियर टीम की कमान जयंत यादव को सौंपी गई है।

बीसीसीआई ने अपने एक बयान में कहा, “बोर्ड की जूनियर चयन समिति ने कोलकाता में हुई बैठक में श्रीलंका में इस साल होने वाले एमरजिंग टीम एशिया कप टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का चयन कर दिया है।”

भारतीय जूनियर टीम : जयंत यादव (कप्तान), आर.डी. गाएकवाड, अथर्व तेदे, अंकुश बैंस (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, प्रब सिमरन सिंह, नितीश राणा, हिम्मत सिंह, एस. मुलानी, अंकित राजपूत, प्रसिद्द कृष्ण, सिद्धार्थ देसाई, मयंक मारकंडे, अतिथ सेठ और शिव मावी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493