मेलानिया ट्रंप अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के लिए प्रचार नहीं करेंगी

वाशिंगटन, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने अपने पति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ छह नवंबर के मध्यावधि चुनावों के लिए प्रचार नहीं करने का फैसला किया है।

मेलानिया ट्रंप की प्रवक्ता स्टेफनी ग्रिशम ने शनिवार को ‘सीएनएन’ से कहा, “बतौर मां अपनी जिम्मेदारियों और प्रथम महिला के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय दौरों की वजह से उनकी (मेलानिया) चुनाव अभियान करने की कोई योजना नहीं है।”

हालांकि, मेलानिया 11 नवंबर को ट्रंप के साथ पेरिस दौरे पर होंगी।

मेलानिया आखिरी बार चुनाव प्रचार के लिए लगभग दो साल पहले नवंबर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले नजर आई थीं और उन्होंने पेंसिल्वेनिया में संबोधन भी दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493