प्रीमियर लीग : आर्सेनल ने लीवरपूल को ड्रॉ पर रोका

लंदन, 4 नवंबर (आईएएनएस)। एलेक्जेंडर लेकजैट की ओर से किए गए गोल के दम पर आर्सेनल ने प्रीमियर लीग में खेले गए मैच में लीवरपूल को ड्रॉ पर रोका।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, लीवरपूल के कोच जुर्गेन क्लोप ने कहा कि उनकी टीम ने इस मैच में आर्सेनल के लिए खेल थोड़ा आसान कर दिया और इसीलिए यह मैच 1-1 से ड्रॉ हुआ।

पहले हाफ में दोनों टीमों ने बराबरी की टक्कर दी और इस कारण एक भी गोल नहीं हुआ। इसके बाद, दूसरे हाफ में जेम्स मिलनेर ने 61वें मिनट में गोल कर लीवरपूल का खाता खोला।

काफी कोशिशों के बाद आर्सेनल को भी सफलता हाथ लगी और उसने 82वें मिनट में एलेक्जेंडर की ओर से किए गए गोल के दम पर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसी स्कोर के साथ मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया।

क्लोप ने कहा, “यह मैच बेहद रोमांचक था और आर्सेनल की लय अच्छी थी। हम इस परिणाम को स्वीकार कर आगे बढ़ेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493