संरा ने लीबिया में स्थिरता के प्रयासों के समर्थन को दोहराया

त्रिपोली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। लीबिया में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन की उप प्रमुख मारिया रिबेरो ने लीबिया में स्थिरता लाने के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के प्रति लिए संयुक्त राष्ट्र के समर्थन को दोहराया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रिबेरो ने यह टिप्पणी शनिवार को राजधानी त्रिपोली में लीबियन हायर कमीशन ऑफ इलेक्शंस के नए मुख्यालय के दौरे के दौरान की।

रिबेरो ने आयोग के निदेशक मंडल के सदस्य अब्दुलहकीम बेलखेर को बताया कि लीबिया में भविष्य के चुनावों की व्यवस्था और आयोजन के प्रयासों का समर्थन संयुक्त राष्ट्र का एक प्रमुख लक्ष्य है।

इस साल मई में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने चुनाव आयोग के मुख्यालय पर आत्मघाती हमला किया था जिसमें 14 लोगों की मौत हुई थी और 10 अन्य घायल हो गए थे। यह त्रिपोली में हाल के सालों में आईएस का सबसे भीषण हमला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493