ग्रांडे ने सरप्राइज गीत में मैक मिलर, डेविडसन का किया जिक्र

लॉस एंजेलिस, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका एरियाना ग्रांडे ने अपने सरप्राइज गाने ‘थैंक यू,नेक्स्ट’ में अपने दो पूर्व प्रेमियों मैक मिलर और पीट डेविडसन सहित अपनी निजी जिंदगी का जिक्र किया है।

लॉस एंजेलिस, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका एरियाना ग्रांडे ने अपने सरप्राइज गाने ‘थैंक यू,नेक्स्ट’ में अपने दो पूर्व प्रेमियों मैक मिलर और पीट डेविडसन सहित अपनी निजी जिंदगी का जिक्र किया है।

मैक मिलर का इस साल सितंबर में ड्रग ओवरडोज के चलते निधन हो गया।

ग्रांडे 2018 में लंबे समय से प्रेमी रहे मैक मिलर से अलगाव और टीवी शो ‘सैटरडे नाइट लाइव’ के स्टार पीट डेविडसन के सगाई को लेकर और फिर मिलर की ड्रग ओवरडोज से मौत को लेकर चर्चा में रही हैं।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, इन दोनों के अलावा ग्रांडे ने अपने पूर्व प्रेमियों बिग सीन और रिकी अल्वारेज का भी गाने में जिक्र किया है, जिसे उन्होंने ठीक ‘सैटरडे नाइट लाइव’ के नए एपिसोड के पहले अचानक से जारी कर दिया।

बाद में, ‘सैटरडे नाइट लाइव’ के ‘वीकेंड अपडेट’ सेगमेंट के दौरान डेविडसन ने कहा कि वह जानते हैं कि हर कोई उनके अलगाव के बारे में जानने को उत्सुक है, लेकिन इससे किसी का लेना-देना नहीं है। कभी-कभी चीजें बस काम नहीं करती हैं और वह कामना करते हैं कि ग्रांडे को दुनियाभर की खुशियां मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493