इंग्लैंड के लिए आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे रूनी

लंदन, 4 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के महान फुटबाल खिलाड़ी वेन रूनी 15 नवंबर अमेरिका के खिलाफ होने वाले एक दोस्ताना मुकाबले में आखिरी बार अपने देश के लिए खेलेंगे।

बीबीसी के अनुसार, 33 वर्षीय रूनी ने नवंबर 2016 में इंग्लैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला जिसके बाद उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास ले लिया था। अमेरिका के खिलाफ होने वाले मुकाबले से अर्जित की गई राशी वेन रूनी फाउंडेशन को दी जाएगी।

रूनी फिलहाल अमेरिकी क्लब डीसी युनाइटेड से खेल रहे हैं। वह वेम्बली स्टेडियम में 120वीं बार इंग्लैंड की जर्सी पहनेंगे। उन्होंने इंग्लैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक 53 गोल दागे हैं।

उन्होंने अपने क्लब करियर का लंबा हिस्सा मैनचेस्टर युनाइटेड में बिताया। रूनी ने क्लब के लिए कुल 393 मैच खेले। वह 2018-19 सीजन की शुरुआत से पहले अमेरिकी क्लब में शामिल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493