प्रो-कबड्डी लीग : गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स ने दबंग दिल्ली को हराया

गेट्रर नोएडा, 4 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स ने रविवार को प्रो-कबड्डी लीग के एक कड़े मुकाबले में यहां शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दबंग दिल्ली को 45-38 से मात दी।

जोन-ए के इस मैच में गुजरात के लिए दक्षिण कोरिया के रेडर डोंग गियोन ली ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और कुल 10 अंक अर्जित किए। उन्होंने 15 बार प्रयास किया।

मैच की शुरुआत से ही गुजरात ने बढ़त बनाए रखी और विपक्षी टीम को आगे नहीं निकलने दिया। हलांकि, दिल्ली ने भी मैच को एकतरफा नहीं होने दिया।

पहले हाफ की समाप्ती पर गुजरात ने 27-18 से बढ़त बनाई हुई थी लेकिन दूसरे हाफ में दिल्ली का आत्मविश्वास को कम नहीं हुआ और उसने लागातार वापसी करने के प्रयास किए।

दिल्ली के लिए रेडर चंद्रन रणजीत ने 14 रेड लगाई और कुल 11 अंक हासिल किए। दिल्ली का हिफेंस दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाया। विशाल ने कुल सात बार प्रयास किया लेकिन वह केवल दो अंक ही हासिल करने में कामयाब हो पाए।

गुजरात की ओर से डिफेंडर प्रवेश भेंसवाल ने कुल छह अंक हासिल किए। उन्होंने कुल नौ बार प्रयास किया। गुजरात के लिए ऑलराउंडर रोहित गूलिया का भी प्रदर्शन शानदार रहा, उन्होंने कुल सात अंक अर्जित करने में कामयाबी पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493