बैचलरेट पार्टी में शीयर ड्रेस में छाईं प्रियंका

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क में ब्राइडल शावर के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अब बैचलरेट पार्टी मनाई, पार्टी में वह बेहद दिलकश लग रही थीं।

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क में ब्राइडल शावर के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अब बैचलरेट पार्टी मनाई, पार्टी में वह बेहद दिलकश लग रही थीं।

भावी दुल्हन प्रियंका ने शनिवार को अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें सफेद रंग की ऑफ-द-शोल्डर स्वेटर पहने प्रियंका मुस्कुराती नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हैशटैग बैचलरेटवाइब्स।”

इसके बाद पार्टी में शामिल हुई दोस्तों के साथ प्रियंका की कई तस्वीरें साझा की गईं, जिसमें पूर्व विश्व सुंदरी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

प्रियंका की होने वाली जेठानी सोफी टर्नर ने भी इंस्टा-स्टोरीज पर ग्लैमरस प्रियंका की तस्वीर साझा की है, जिसमें वह सफेद रंग की शीयर फेदरी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।

प्रियंका की शादी की तारीखों का भले ही अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन शादी पूर्व हो रहे समारोह प्रशंसकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं और उम्मीद है कि उनकी शादी भी ग्लैमरस होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493