पति ने की बिग-बॉस प्रतिभागी मेघा धाडे की तारीफ

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। सलमान खान के ‘बिग बॉस’ के घर की सदस्य मेघा धाडे के पति आदित्य का कहना है कि वह जहां हैं, उसकी हकदार हैं।

मेघा मराठी बिग बॉस की विजेता रह चुकी हैं और अब सलमान के हिंदी ‘बिग बॉस’ के 12वें सत्र का हिस्सा हैं।

आदित्य ने कहा, “जब उन्होंने मराठी बिग बॉस जीता, तभी मुझे लगा था कि वह हिंदी बिग बॉस का हिस्सा बनने के काबिल हैं और उनमें बिग ब्रदर में जाने की संभावनाएं रही हैं।”

श्रीसंत के बारे में उन्होंने कहा, “मैं श्रीसंत के क्रिकेट का प्रशंसक हूं। मैं उनके लिए कहना चाहता हूं कि उन्हें थोड़ा शांत रहना चाहिए। मैंने देखा कि लोग भी उनका उपयोग कर रहे हैं। उन्हें अपने दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए और मुझे लगता है कि उनका खेल बेहतर होगा और जहां तक चिल्लाने या चीखने की बात है, मैं इसका बिल्कुल समर्थन नहीं करता।”

रविवार को उर्वशी वाणी बिग-बॉस के घर से बेघर हो गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493