प्रीमियर लीग : हडर्सफील्ड को मिली पहली जीत

हडर्सफील्ड, 6 नवंबर (आईएएनएस)। प्रीमियर लीग में खेले गए मैच में हडर्सफील्ड क्लब को फुलहाम के खिलाफ जीत हासिल हुई और यह इस सीजन में उसकी पहली जीत थी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच में हुआ गोल फुलहाम की गलती का नतीजा था, जिसने हडर्सफील्ड का खाता खोल दिया।

इस मैच में केवल एक गोल हुआ, जो फुलहाम की ओर से किया गया और उसका परिणाम हडर्सफील्ड के हित में रहा। पहले हाफ के 29वें मिनट में ही टिमोथी फोसु ने ओन गोल करने की गलती की।

फुलहाम के खिलाड़ी फोसु की इस गलती ने हडर्सफील्ड का खाता खोल उसे 1-0 की बढ़त दे दी। इस बढ़त को अंत तक बरकरार रखते हुए टीम ने 1-0 से जीत हासिल की।

हडर्सफील्ड के कोच डेविड वागनर का कहना है कि टीम के लिए यह जीत बहुत बड़ी है। ऐसे में टीम के अंदर जीत की उम्मीद फिर से जाग गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493