ब्यूनस आयर्स, 6 नवंबर (आईएएनएस)। बोका जूनियर्स की टीम ने कोपा लिबर्टाडोरेस फाइनल मैच के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
रिवर प्लेट और बोका जूनियर्स के बीच इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, अर्जेटीना के दोनों क्लबों के बीच यह फाइनल मैच दो चरणों में खेला जाएगा।
बोका जूनियर्स और रिवर प्लेट का पहला मैच शनिवार को ला बाम्बोनेरा में होगा।
इसके बाद, दोनों टीमें 25 नवम्बर को दूसरे चरण के लिए आपस में भिड़ेंगी।
दोनों चरणों के औसत परिणाम के आधार पर खिताब जीतने वाली टीम की घोषणा की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath