बैडमिंटन : चीन ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में सिंधु

फुझोउ (चीन), 6 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने अच्छी शुरुआत करते हुए मंगलवार को यहां जारी चीन ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

सिंधु ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में रूस की एवेगनिया कोसेतकाया को मात दी।

वर्ल्ड नम्बर-3 सिंधु ने रूस की कोसेतकाया को केवल 29 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-13, 21-19 से हराकर अंतिम-16 में प्रवेश हासिल कर लिया।

प्री-क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना थाईलैंड की बुसाना से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493