फुझोउ (चीन), 6 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी बैडमिंटन महिला युगल जोड़ी अश्विनी पोनप्पा और एन.सिक्की रेड्डी को यहां जारी चीन ओपन के पहले दौर में निराशा हाथ लगी।
वर्ल्ड नम्बर-26 अश्विनी और सिक्की की जोड़ी को मंगलवार को महिला युगल वर्ग के पहले दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
भारतीय जोड़ी को जापान की वर्ल्ड नम्बर-6 जोड़ी शीहो टनाका और कोहारु योनेमोटो की जोड़ी ने एक घंटे और नौ मिनट तक चले मुकाबले में 21-19, 15-21, 21-17 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।
अश्विनी और सिक्की की हार के साथ ही इस टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।
dharmpath.com dharmpath