गनी ने चीन-अफगानिस्तान हवाई गलियारे का उद्घाटन किया

काबुल, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने मंगलवार को दो पड़ोसी देशों के बीच व्यापारिक संबंध बढ़ाने के उद्देश्य से चीन-अफगानिस्तान हवाई गलियारे का उद्घाटन किया।

राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के अनुसार, “इस बात की आशा है कि यहां से पहली खेप के तहत चीन में दो टन पाइन नट्स का निर्यात किया जाएगा।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अफगानिस्तान प्रतिवर्ष 23,000 टन के पाइन नट्स का उत्पादन करता है और अब से इसे वैश्विक बाजार में निर्यात किया जा सकेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493