भारत ने पेशावर स्कूल हमले की निंदा की

3657ab0ebfb586f6d04d8ca6b51dfc77नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)| भारत ने मंगलवार को पेशावर में मासूम स्कूली बच्चों पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैय्यद अकबरुद्दीन ने एक ट्वीट में लिखा, “हम पेशावर में निर्दोष स्कूली बच्चों पर हुए भीषण हमले की निंदा करते हैं।”

हथियारबंद आतंकवादियों ने पाकिस्तान के पेशावर शहर में स्थित एक सैनिक स्कूल पर हमला किया। इस हमले में 84 बच्चों सहित 104 लोगों के मारे जाने की खबर है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493