बैडमिंटन : सिधु चीन ओपन के क्वार्टर फाइनल में

फुझोउ (चीन), 8 नवंबर (आईएएनएस)। अपने दूसरे चीन ओपन खिताब की ओर बढ़ते हुए भारत की अग्रणी बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

सिंधु ने 2016 में पहली बार चीन ओपन के खिताब को अपने नाम किया था।

वल्र्ड नम्बर-3 सिंधु ने महिला एकल वर्ग प्री-क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की बुसानान को मात दी। उन्होंने वर्ल्ड नम्बर-26 बुसानान को 37 मिनटों तक चले मुकाबले में सीधे गेमों में 21-12, 21-15 से मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश किया।

बुसानान के खिलाफ सिंधु की यह 10वीं जीत है। थाईलैंड की खिलाड़ी के खिलाफ खेले गए अब तक 10 मैचों में उन्होंने सभी अपने नाम किए हैं।

क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना चीन की खिलाड़ी हे बिंगजियाओ से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493