कोपा सुदामेरिकाना : सेमीफाइनल के पहले चरण में जीता परानाएंसे

कुरितिबा (ब्राजील), 8 नवंबर (आईएएनएस)। एटलेटिको परानाएंसे ने कोपा सुदामेरिकाना सेमीफाइनल के पहले चरण में जीत हासिल कर ली है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, परानाएंसे क्लब ने बुधवार देर रात खेले गए मैच में फ्लूमिनेंसे को 2-0 से मात दी।

इस मैच में जीत के साथ परानाएंसे क्लब ने टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें पक्की कर ली हैं।

इस मैच के 19वें मिनट में ही रेनान लोडी ने गोल कर परानाएंसे क्लब का खाता खोला।

इसके बाद, 77वें मिनट में रेनान की ओर से मिले पास को गोल में तब्दील कर रोनी ने परानाएंसे को 2-0 से जीत दिलाई।

दोनों टीमों के बीच अब सेमीफाइनल का दूसरा चरण 28 नवम्बर को माराकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493