चैम्पियंस लीग : रियल ने प्लजेन को 5-0 को दी मात

प्लजेन (चेक गणराज्य), 8 नवंबर (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड ने चैम्पियंस लीग के ग्रुप-जी के मुकाबले में विक्टोरिया प्लजेन को 5-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के साथ रियल क्लब ग्रुप-जी में एएस रोमा के साथ अंक बराबर कर लिए हैं। हालांकि, वह गोल अंतर से पिछड़ते हुए दूसरे स्थान पर है।

करीम बेंजेमा ने 21वें मिनट में गोल करते हुए अपना खाता खोला। इसके दो मिनट बाद, क्रूस की ओर से मिले पास को गोल में तब्दील कर कासेमीरो ने टीम को 2-0 की बढ़त दी।

गारेथ बेल ने 37वें मिनट में बेंजेमा को बॉल पास की, जिसे बेंजेमा ने सीधे प्लजेन के गोल पोस्ट पर पहुंचाकर रियल के खाते में तीसरा गोल डाला।

तीन मिनट बाद बेंजेमा ने बेल को पास दिया, जिसे बेल ने भुनाते हुए रियल को पहले हाफ में 4-0 से आगे कर दिया।

इसके बाद, दूसरे हाफ में रियल ने अपने डिफेंस को मजबूत रखने हुए प्लजेन के खिलाफ आक्रामक खेल जारी रखा।

टॉनी क्रूस ने 67वें मिनट में जूनियर विनिसियस की ओर से मिले पास को गोल में तब्दील करते हुए रियल को 5-0 से आगे कर दिया।

इसी स्कोर के अंत तक बरकरार रखते हुए रियल ने इस मैच में 5-0 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493