‘वन रिपब्लिक’ लौटेगा भारत

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी रॉक-पॉप बैंक ‘वन रिपब्लिक’ जल्द भारत लौटने वाला है।

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी रॉक-पॉप बैंक ‘वन रिपब्लिक’ जल्द भारत लौटने वाला है।

इस बैंड में रायन टेड्डर, ब्रेंट कुट्जले, एड्डी फिशर, ड्रीयू ब्राउन और जैक फिल्किंस है। इन्होंने इसी साल अप्रैल में पहली बार भारत में प्रस्तुति दी थी। यह आयोजन मुंबई में हुआ था।

बैंड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक बार फिर भारत के दौरे की घोषणा की है।

पोस्ट में कहा गया, “हमारे भारतीय (और कहीं भी जो दिवाली मना रहे हैं) प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं। हम आपको याद कर रहे हैं और हम जल्द लौट रहे हैं।”

इस बैंड की स्थापना कोलाराडो में साल 2002 में हुई थी, और इसने ‘एपोलोगाइज’, ‘सेकरेट्स’, ‘गुड लाइफ’, ‘काउंटिंग स्टार’ और ‘ओह माई माई’ जैसे हिट गाने हैं।

टेड्डर ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में भारतीय सभ्यता के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने “लंबे समय से अपने बुकिंग एजेंट्स को भारत में शो का प्रबंध करने के लिए कहा था।”

उन्होंने कहा, “मैं ए.आर. रहमान को जानता हूं। वास्तव में मैंने उनके साथ कई साल पहले एक गाना किया था। मुझे बॉलीवुड की अच्छी जानकारी है। प्रियंका चोपड़ा से मैं मिला हूं। मैंने कई फिल्मों के लिए संगीत दिया है और मैं बॉलीवुड की फिल्मों के लिए भी संगीत देना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493