कोस्टा रिका के साथ दोस्ताना मैच नहीं खेल पाएंगे नवास

सान जोस, 9 नवंबर (आईएएनएस)। गोलकीपर केलोर नवास इस माह खेले जाने वाले दोस्ताना मैचों में कोस्टा रिका के साथ नहीं खेल पाएंगे।

टीम के अंतरिम कोच ने कहा कि नवास अपने क्लब रियल मेड्रिड में अपनी जगह को मजबूत करने के प्रयास में हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कोस्टा रिका इस माह चिली और पेरू के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलेगा।

नवास टीम के नए कोच सैंटियागो सोलारी के आने के बाद से अपनी जगह मजबूत नहीं कर पाए हैं, क्योंकि सोलारी चैम्पियंस और स्पेनिश लीग के मैचों में बेल्जियम के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तिबाउत कोर्टियस को प्राथमिकता दे रहे हैं।

कोस्टा रिका का सामना चिली से 17 नवंबर को होगा, वहीं उसका दूसरा दोस्ताना मैच पेरू के खिलाफ चार दिन बाद मियामी में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493