सियोल : हॉस्टल में आग, 7 लोगों की मौत

सियोल, 9 नवंबर (आईएएनएस)। सियोल के मध्य में स्थित एक हॉस्टल में शुक्रवार को लगी आग में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी योनहप के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि यह आग तीन मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर सुबह करीब पांच बजे लगी।

सुबह सात बजे आग पर काबू पा लिया गया।

इस इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर करीब 50 लोग रह रहे थे।

अधिकारियों ने कहा कि इनमें से अधिकतर लोग दिहाड़ी मजदूर थे। मृतकों व घायलों में 40 से 60 वर्ष उम्र के लोग शामिल हैं।

अधिकारी ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

इस पुरानी इमारत में आग बुझाने का कोई यंत्र नहीं था, लेकिन इसमें अन्य आपातकालीन उपकरण थे, जैसे आपातकालीन घंटी, आपातकालीन निकास और नीचे उतरने के आपातकालीन उपकरण।

आग के कारणों की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493