फुझोउ (चीन), 9 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत के लिए चीन ओपन में शुक्रवार का दिन निराशाजनक रहा।
पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत को हार का सामना करना पड़ा और वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
इस हार के कारण वर्ल्ड नम्बर-9 श्रीकांत अपने दूसरे चीन ओपन खिताब से भी चूक गए। उन्होंने 2014 में पहली बार इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल की थी।
श्रीकांत को पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के वर्ल्ड नम्बर-3 चोउ तिएन चेन ने केवल 35 मिनटों के भीतर सीधे गेम में 21-14, 21-14 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।
dharmpath.com dharmpath