ट्रंप प्रथम विश्वयुद्ध के स्मरणोत्सव में भाग लेने पेरिस रवाना

वाशिंगटन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप प्रथम विश्वयुद्ध की समाप्ति के 100 साल पूरे होने पर एक समारोह में भाग लेने पेरिस रवाना हो गए।

सीएनएन की शुक्रवार की खबर के मुताबिक, प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति यूरोपीय शांति और सुरक्षा बहाल करने में अमेरिका द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करेंगे।

राष्ट्रपति ने शताब्दी समारोह में अपनी उपस्थिति की पुष्टि कर दी थी।

अपने दौरे के दौरान, ट्रंप पेरिस के समीप दो कब्रिस्तानों का भी दौरा करेंगे, जहां प्रथम विश्वयुद्ध में मारे गए करीब 117,000 अमेरिकी सैन्यकर्मियों को दफनाया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493