‘रिवरडेल’ के लिए केली रिपा ने अपने पति के साथ शुरू की शूटिंग

लॉस एंजिलस, 10 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री केली रिपा ने ‘रिवरडेल’ शो के लिए अपने पति मार्क कंसुएलोस के साथ शूटिंग शुरू कर दी है।

‘पीपल डॉट कॉम’ के अनुसार, शो में अपने पति के साथ काम करने की घोषणा करने के बाद गुरुवार को रिपा ने कंसुएलोस के साथ शूटिंग की और इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी साझा की।

रिपा (48) ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं ज्यादातर इनकी प्रेमिकाओं के खिलाफ रहती हूं, लेकिन इस बार मैं उसके उलट कार्य करूंगी।”

कंसुएलोस (47) ने कहा, “साथ में रहने वाली चीज को आज काम पर लेकर आया हूं।”

इसके बाद भी रिपा ने अपने पति के साथ इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी साझा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493